कौन-सा समय धनिया की खेती के लिए अनुकूल माना जाता है।

धनिया की खेती आजकल 12 महीने कर सकते हैं। लेकिन ठंडीओं के लिए सितंबर अक्टूबर और नवंबर तथा गर्मियों के लिए फरवरी से मार्च और बरसात के लिए जून-जुलाई का महीना बहुत ही अच्छा माना जाता है। इन महीनों में आप धनिया की सफलतापूर्वक खेती कर सकते हैं।



क्लाइमेट कंडीशन एंड टेंपरेचर( जलवायु और तापमान)।

धनिया की खेती के लिए न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस काफी उपयुक्त माना जाता है। धनिया की फसल ठंड के मौसम में काफी अच्छी ग्रोथ करती है और काफी अच्छी पैदावार देती है।

धनिया की खेती के लिए किस प्रकार की मिट्टी की आवश्यकता होती है।

धनिया की खेती आप सभी प्रकार की मिट्टी पर कर सकते हैं। बस इस बात का ख्याल रखें कि जल रखे की जल प्रबंध का उपयुक्त व्यवस्था होनी चाहिए और मिट्टी की ph. 5.5 से 7.5 तक अच्छी मानी जाती है। धनिया के लिए काली मिट्टी, काली दोमट मिट्टी, जलोढ़ मिट्टी, एवं हल्की मिट्टी पर भी आप धनिया को सफलतापूर्वक उगा सकते हैं।

खेत की तैयारी कैसे करें।

पहली जुताई मध्यम गहराई में चलने वाली हल कल्टीवेटर से आपको पहली जुताई कराना है। एवं अंतिम जुताई से पहले प्रति एकड़ की दर से आप इन खादों का प्रयोग कर सकते हैं।

बेसल डोज

गोबर की खाद = 1-2 ट्राली+
SSP खाद = 50 kg+
DAP खाद = 25 kg
इन सभी खातों को खेत में अच्छी तरह से बिखेर कर रोटावेटर से खेत को समतल कराएं।

धनिया की उन्नत किस्में (Hybrid seeds variety)।

Deshi variety का भी मार्केटिंग काफी अच्छा है। लेकिन ज्यादातर किसान Hybrid variety को ही लगाते हैं।
Best Hybrid variety जिनका उपज उत्पादन काफी अच्छा है और काफी लंबे समय के बाद फूल आता है।
RK SEEDS ROYAL BLISS (Coriander)
SHINE BRAND की RUCHI IMPORTED
NAMDHARI की SURBHI SEEDS
BOMBAY SUPER HYBRID SEEDS 
ANKUR CORIANDER NUTAN SEEDS
इन सभी चीजों को हमारे किसान काफी सालों से लगाते आए हैं और इनका उत्पादन भी काफी अच्छा है पर इन सब में सबसे अच्छा RK SEEDS ROYAL BLISS (Coriander) का उत्पादन है।

प्रति एकड़ बीज की आवश्यकता

1 एकड़ में लगभग 5 से 6 किलोग्राम धनिये की बीज की आवश्यकता होती है।

बीज उपचार

यदि आप धनिया का बीज उपचार करते हैं। तो Zerminations process काफी हद तक बढ़ जाता है। और जो भी ठीक तरीके से Zerminate नहीं होते उनके लिए आप बीज उपचार कर सकते हैंबीज उपचार के लिए आप Carbendazim 12% + Mencozeb 63% WP 1 kg बीजों को 5 gm fungicide  से उपचारित करें और लगभग 45 मिनट तक छांव में सुखाने के पश्चात इन बीजों को बुवाई कर दीजिए।

सिंचाई (irrigation system)

सिंचाई मिट्टी के अनुसार ही निर्भर करती है। हल्की मिट्टी पर अपेक्षाकृत अधिक सिंचाई की आवश्यकता पड़ेगी यदि भारी मिट्टी है  या काली मिट्टी है। तो कौन सिंचाई की आवश्यकता पड़ेगी आवश्यकता अनुसार ही हमें सिंचाई करना है। लगभग 12 से 15 दिनों के अंतराल में हमें धनिया कीफसल पर आवश्यकतानुसार सिंचाई करना चाहिए।

धनिया की फसल पर खरपतवार की रोकथाम

आप मजदूरों की सहायता से भी खरपतवार निकाल सकते और यदि आप रासायनिक विधि अपना चाहते हैं। तो Beep super की इस्तेमाल करके आप खरपतवार की आसानी से रोकथाम कर सकते हैं।

धनिया की फसल पर पीलापन को कैसे दूर करें।

धनिया की फसल पर पीलापन कई कारणों से आ सकता है।

पीलापन के कारण

अधिक तापमान 
नाइट्रोजन की कमी
कम या अधिक सिंचाई
गोबर की खाद की कमी

पीलापन को दूर करने का उपाय

समय-समय पर नाइट्रोजन की पूर्ति करना है।
सिंचाई को ध्यान में रखकर करना है।
Siapton Tonic = 300 ml+ की स्प्रे अगर आप करते हैं। तो काफी हद तक पीलापन को दूर किया जा सकता है।

स्प्रे कब करना है

जब धनिया की फसल बुवाई से 25 से 30 दिन की होती है। तो 15 लीटर पानी में 20ml sticker मिक्स करके सप्रे करना है।

धनिया की बुवाई किस प्रकार करनी है।

धनिया की बुवाई की अलग-अलग विधियां हैं। जैसे आप Sowing Method से आप धनिया की बुवाई कर सकते हैं। आपको जिस प्रकार की विधि अच्छा लगे आप उस प्रकार के विधि से धनिया की बुवाई कर सकते हैं।
ज्यादा उत्पादन के लिए आप बेड तैयार करके भी वेट पर बुवाई कर सकते हैं।

(स्प्रे Schedule) स्प्रे कब करनी चाहिए।

धनिया की फसल पर अधिक महंगी स्प्रे करने की आवश्यकता नहीं होती हैं। लेकिन धनिया की फसल पर कीट और फंगस आते हैं।जैसे माहू आता है। जिसे Afaid कहते है। और फंगस के तौर पर  keep spot और पत्तियों पर जलने की समस्या तथा दाग धब्बे आते हैं। यह समस्या स्पेशल गर्मियों में ज्यादा आती है। धनिया की फसल गर्मियों में ठीक ढंग से ग्रो नहीं हो पाती है। यदि आपके धनिया की फसल पर इन सभी कीटों का प्रकोप है तभी आपको स्प्रे करना है। बुवाई से 35 से 40 दिन की जब धनिया की फसल हो जाए तब हमें पहली स्प्रे करनी चाहिए। पहली स्प्रे पर Siapton Tonic = 30 ml+
Imidacloprid =  17.8%ec 
स्टीकर मिलाकर 15 लीटर पानी में घोलकर सपरे करें।
यदि पत्तों पर स्पोट  बनी दिखाई दे रही हो या जलने की समस्याएं आ रही है। तो Byer कंपनी की Folio Gold एक प्रकार की फफूंद नासक है। इसे 15 लीटर पानी में 30ml की दर से घोलकर स्प्रे कर सकते हैं। लेकिन जब आपको कोई समस्याएं दिख रही हो तभी आप सक्रिय करें नहीं तो कोई जरूरी नहीं है। धनिया की फसल पर कोई स्प्रे करने की

(Fertilizer Schedule) खाद डालने का सही समय

जब धनिया की फसल बुवाई से 30 से 35 दिन की होती है। तब हम उसमें पहली खान डालते हैं। जिसमें
यूरिया खाद = 25 kg+
सागरिका दानेदार = 8 kg को मिक्स करके जड़ों के पास देख कर अच्छे से सिंचाई करें

धनिया का उत्पादन कितना होता है। (Quantity)

1 एकड़ में 40 क्विंटल से लेकर 45 क्विंटल तक उत्पादन निकाल सकते हैं। धनिया की फसल का उत्पादन हमारे हाथों पर काफी अधिक डिपेंड करता है। यदि हम धनिया की बुवाई करते हैं। तो पहली हार्वेस्टिंग में ही हम 40 से 45 क्विंटल उत्पादन ले सकते हैं। यदि आप धनिया काट कर के निकालते हैं। तो 15 से 20 दिनों के बाद भी 10 से 15 क्विंटल उत्पादन आप ले सकते हैं। इस प्रकार आप 1 एकड़ से 60 से 65 क्विंटल उत्पादन निकाल सकते हैं। 

धनिया की फसल से कितना लाभ कमा सकते हैं। (Benifit)

1 एकड़ धनिया की खेती से आप 50000 से 60000 तक का मुनाफा ले सकते हैं। लेकिन मुनाफा मार्केटिंग रेट पर निर्भर करता है। अगर मार्केटिंग रेट अच्छा है। तो हम और भी अच्छा मुनाफ कमा सकते हैं। 

धनिया की फसल का जीवन चक्र कितने समय तक होता है। (Life Cycle)

धनिया की फसल का जीवन चक्र हमारे हाथों पर होता है। पहली हार्वेस्टर लगभग 60 से 65 दिनों तक उखाड़ने के लिए तैयार हो जाती है। यदि हम पहली हार वेस्टिंग को ही तोड़ देते हैं या काट देते हैं। तो दूसरी हार्वेस्ट इन पहली हार्वेस्ट इन से लगभग 25 से 30 दिनों के बाद दोबारा उखाड़ सकते हैं। धनिया की पूरी जीवन चक्र हमारे हाथों पर डिपेंड करता है। हम जब तक चाहे धनिया से उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। एक बार उत्पादन लेने के बाद दोबारा सिंचाई करके यूरिया डाल दीजिए फिर कुछ दिनों के बाद उत्पादन तैयार हो जाएगा। क्योंकि हाइब्रिड धनिया में फूल लगभग 150 दिन के बाद ही आते हैं। तब तक हम काफी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

धनिया की फसल पर लागत कितना आता है। (Coast)

जिस प्रकार हमने धनिया की खेती करने का तरीका बताया है यदि आप उस प्रकार धनिया की खेती करते हैं तो आपको 7000 से 8000 रुपए प्रति एकड़ की दर से खर्च आएगा कुछ इस प्रकार से अगर आप धनिया की खेती करते हैं तो आप कम से कम लागत में अधिक से अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post