फल एक और फायदे अनेक-

जामुन कम समय तक आने वाला फल है। यह अत्यंत ही लाभदायक फल है। जितना यह फल स्वादिष्ट होता है उतना ही यह फायदेमंद भी होता है। क्योंकि इसमें एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाई जाती है।

जिससे हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत अधिक बढ़ जाती है और यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में बहुत अधिक मदद करती है।

Facts about blackberry

इस फल की सबसे बड़ी खासियत यह है। की इस फल को शुगर वाले पेशेंट भी खा सकते हैं। इनके लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। यह फल शुगर वाले पेशेंट के लिए अत्यंत ही फायदेमंद सिद्ध होता है। क्योंकि इसमें कैरोटीन, फास्फोरस, फोलिक एसिड, आयरन, पोटेशियम, सोडियम मैग्नीशियम के साथ- साथ कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस कारण यह इंसुलिन को नियंत्रण में रखता है और शुगर का लेवल को बढ़ने के लिए नहीं देता है।

शुगर के पेशेंट जामुन का सेवन अवश्य करें।

कब और कितना खाएं जामुन-

यह जानना आवश्यक है कि जामुन को कब और कितना खाना चाहिए। नहीं तो अधिक मात्रा में और गलत समय पर खाने से यह हमें नुकसान भी दे सकता है। जामुन को महीने में केवल 7 दिन ही खाएं वह भी 100 ग्राम से अधिक ना खाएं कभी भी सुबह खाली पेट में जामुन का सेवन ना करें।

आइए जामुन के कुछ औषधीय गुणों के बारे में जान लेते हैं-

अगर आप अपने चेहरे को चमकदार रखना चाहते हैं। चेहरे पर चमक लाना चाहते हैं तो आप जामुन के गुद्दे का पेस्ट बनाकर इसे गाय के ताजे दूध (बिना उबाले हुए दूध) मे अच्छी तरह से मिला लें और इसे अपने त्वचा पर लगाएं ऐसा आपको हफ्ते में दो से 3 दिन करना है। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपके चेहरे पर चमक आ जाएंगी और रंग भी गोरा हो जाएगा।

अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं। और लंबे समय तक जीना चाहते हैं तो जामुन का सेवन अवश्य करें।

अगर आपको कमजोरी महसूस होती हैं। तो भी आप जामुन का सेवन अवश्य करें। इसके सेवन करने के कुछ दिनों के बाद ही आपकी कमजोरी दूर हो जाएंगी और आपके अंदर एक नई ऊर्जा आ जाएगी।

यदि आपको एसिडिटी की समस्या रहती हैं तो काली नमक में भुना हुआ जीरा मिला ले इसे अच्छी तरह पीस लें फिर जामुन के साथ इनका सेवन करें। इससे आपकी एसिडिटी की समस्या बहुत जल्द दूर हो जाएंगी।

अगर आपका बच्चा बिस्तर पर पेशाब करता है तो जामुन के बीज को पीस कर उसका पाउडर बना ले और दिन में दो बार पानी के साथ आधे आधे चम्मच अपने बच्चे को दे इससे वह बिस्तर गिला करना बंद कर देगा।

जामुन खाते वक्त किन बातों का रखें ध्यान।

हमेशा याद रखें कि अधिक मात्रा में जामुन नहीं खाना चाहिए नहीं तो इससे आपको बहुत गलत प्रभाव परेगा।

कभी भी जामुन खाने के बाद दूध का सेवन ना करें।

कभी भी खाली पेट जामुन का सेवन ना करें।

जामुन प्राकृतिक द्वारा दिया गया एक अनमोल उपहार है यदि हम इसका सही इस्तेमाल करते हैं तो यह हमें बहुत अधिक लाभ देता है जामुन का सेवन हमेशा सामान्य मात्रा में ही करें यदि हम जामुन का सेवन समान मात्रा में करते हैं तो यह हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए जामुन का सेवन हमेशा समान मात्रा में ही करना चाहिए ना कि इसका गलत इस्तेमाल करना चाहिए यदि हम इसे गलत तरीके से खा लेते हैं तो यह हमारे लिए वरदान की जगह अभिशाप का काम करता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post