अगर आप जीवन भर सेहतमंद रहना चाहते हैं। तो इसे ध्यान से पढ़ें।

How to become healthy and fit

क्या करना चाहिए ------

सेहतमंद रहने के लिए हमें जितनी आवश्यकता अच्छे खान-पान की होती है। उतनी ही आवश्यकता हमें हमारी दिनचर्या की होती है। अर्थात हमें सेहतमंद रहने के लिए दिनचर्या को अच्छी तरीके से अपने जीवन में लागू करना चाहिए जैसे की-

 ● हमें रोज सुबह 4:00 बजे जगना चाहिए।                                       

● सुबह जगने के बाद फ्रेश होकर हमें व्यायाम और कसरत अवश्य करनी चाहिए।                                                                                

● हमें कम से कम दो से तीन गिलास हल्की गर्म पानी का सेवन करना चाहिए। उसे घुट-घुट करके पीना चाहिए।                                              

● प्रतिदिन फल और सलाद का अधिक से अधिक सेवन करना     चाहिए। 

● हमें हमेशा संतुलित भोजन जैसे -दाल,हरी सब्जियां,दूध-दही अंकुरित अनाज आदि का सेवन करना चाहिए।                                    

● हमें दिन भर में कम से कम 6 लीटर पानी पीना चाहिए।                    

● रोज स्नान करना चाहिए तथा साफ एवं स्वच्छ कपड़े पहनने चाहिए।  

● हमें अपनी दिनचर्या के कामों में गार्डनिंग को भी ऐड करनी चाहिए। क्योंकि हरी-भरी पेड़ पौधों को देखकर हमारा मन फ्रेश महसूस करता है।                                                                                                

● अगर आप मांसाहारी है तो खाने में अंडे एवं मीट-मछली का भी सेवन करें इससे आपके शरीर में कभी पोषक तत्वों की कमी नहीं होगी।            

● हमें गुस्सा कम से कम करना चाहिए।

क्या नहीं करना चाहिए----

  • हमें सुबह देर तक नहीं सोना चाहिए।
  • हमें फास्ट फूड का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • हमें सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • हमें देर रात तक मोबाइल फोन यूज नहीं करना चाहिए।
  • रेफ्रिजरेटर में रखी हुई वस्तुओं का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • हमें कम से कम 8 घंटों का नींद लेना चाहिए।
  • हमें नमक, मैदा, चीनी आदि का सेवन कम से कम करना चाहिए।
  • हमें रसायन युक्त वस्तुओं का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • हमें अंग्रेजी दवाइयों का सेवन नहीं करना चाहिए कोशिश करें कि औषधीय एवं आयुर्वेदिक का ही उपयोग करें।
  • छोटी-छोटी बातों पर कभी भी गुस्सा नहीं करना चाहिए।

खाने-पीने का रखें विशेष ध्यान

  • यदि आप जीवन भर स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको खाने पीने का विशेष ध्यान रखना होगा अधिक रसायन युक्त फसलें का सेवन ना करें सिर्फ गेहूं से बने हुए आटे का सेवन ना करें गेहूं में ज्वार बाजरा मक्का रागी सोया मेथी हरी मूंग चना आदि सामग्री का मिश्रण करने के पश्चात इसका आटा तैयार कर ले और इस आटे से बनी रोटी का सेवन करें।
  • खाने से आधे घंटे पहले फल एवं सलाद का अधिक से अधिक मात्रा में सेवन करें तथा पानी ना पिए।
  • हमें अधिक से अधिक हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए तथा दालों का बदल बदल कर सेवन करना चाहिए।
  • रात के समय चावल का सेवन ना करें कभी भी सफेद चावल का सेवन नहीं करना चाहिए हमेशा पीले चावल का ही सेवन करें।
  • अपने आसपास अधिक से अधिक हरियाली रखें पेड़ पौधे लगाए इससे आप का वातावरण स्वच्छ रहेगा और आपको इन पौधों से तरह-तरह के लाभ प्राप्त होंगे जैसे ऑक्सीजन फल पत्तियां छांव इत्यादि।
  • हरी मिर्च का खाने में सेवन करें। इससे आपको आंख से जुड़ी हुई किसी प्रकार की समस्या नहीं होंगी आपकी आंखें हमेशा स्वस्थ रहेंगे।
  • अधिक मैदे से बनी वस्तुओं का सेवन ना करें मैगी नूडल्स समोसा इत्यादि का सेवन नाममात्र करें।
  • खाने में रिफाइंड तेल का इस्तेमाल ना करें यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अधिक हानिकारक है।
  • खाना पकाने के लिए सरसों का तेल का ही सेवन करें या तो आप मूंगफली के तेल का भी सेवन कर सकते हैं।
  • बहुत अधिक मीठा ना खाएं मीठा खाने से आपका मोटापा बढ़ सकता है।

1 Comments

Post a Comment

Previous Post Next Post