पुदीना के अद्भुत फायदों के बारे में जानकर आप चौक जायेंगे।

Benefits of Mint

  • दोस्तों पुदीना के बारे में कौन नहीं जानता है। पुदीना भारतीय घरों में, गांव में, कस्बों में और बाजारों में भी बड़ी आसानी से उपलब्ध है। हमे अक्सर पुदीना जूस वालों के पास, सब्जी वालों के पास देखने को अक्सर मिल ही जाती हैं, आइए हम आपको पुदीने की गुणों के बारे में कुछ अद्भुत बातें बताते हैं।
  •  पुदीने का इस्तेमाल हम अक्सर चटनी के रूप में या शरबत के रूप में  करते हैं। आइए अब हम पुदीने के लाभों के बारे में जान लेते हैं।

  • पुदीना हमें मुख्यता गर्मी के मौसम में देखने को मिलता है। पुदीने का शरबत पीने से हमारे शरीर की गर्मी कम होती है।


  • पुदीना बहुत ही खुशबूदार पौधा है। इसका सेवन करने से हमारे मुंह की बदबू भी खत्म हो जाती है।


  • पुदीने की चटनी का सेवन करने से हमारा पेट साफ हो जाता हैं।जिससे पाचन संबंधी क्रियाएं बिल्कुल अच्छी रहती है।

  • पुदीने का उपयोग औषधि के रूप में किया जाता है।
  • अगर हम पुदीना सेवन करते हैं, तो हम हमेशा तरोताजा महसूस करते हैं।
  • पेट दर्द में पुदीना बहुत ही लाभकारी और बहुत ही असर दाई सिद्ध होता है।
  • पुदीने का प्रयोग हम मुख्यतः रसोई घरों में मसालों के रूप में भी करते हैं।
  • पुदीना गर्मी में पाया जाता है। गर्मी में पाए जाने के कारण या प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है। पुदीने की चटनी या पुदीने की शरबत का सेवन करने से हमारा पेट ठंडा रहता है। और हमें गर्मी नहीं लगती।
  • शायद आप जानते ही होंगे पुदीना का तेल भी बनता है। इसके तेल से हम शरीर में मालिश भी कर सकते हैं। अगर आपका शरीर में कहीं भी दर्द हो रहा हो तो आपको देने का तेल से मालिश कर सकते हैं और दर्द को ठीक कर सकते हैं।
  • पुदीने की खुशबू बहुत ही अच्छी होती है। घर में इससे अगर हम गमलों में लगाएं तो इससे कीट पतंगे नहीं आते इससे मच्छर भी नहीं आते हैं।
  • पुदीना को घूमने के लिए किसी प्रकार की खाद की आवश्यकता नहीं होती। इसे बस स्वच्छ वातावरण तथा पानी की आवश्यकता होती है। इसीलिए इसे आप आसानी से अपने घर के छतों या बालकनी में लगा सकते हैं।
  • अगर आपको अचानक हिचकी आती हैं। और हिचकी बंद नहीं होती अक्सर कई बार ऐसा होता है। कि हिचकी आने के कुछ मिनट के बाद ही अपने आप हिचकी बंद हो जाती है। परंतु कभी-कभी ऐसा होता है। की हिचकी अपने अब बंद नहीं होती ऐसे में आप अगर पुदीने के पत्ते को चबाते हैं। तो आप की हिचकी तुरंत ठीक हो जाएगी।
  • अगर आप के चेहरे में मुंहासे हैं। मुहासे अक्सर गर्मियों के कारण या गलत खान-पान के कारण होता है। यह स्त्री और पुरुष किसी को भी हो सकता है। ऐसे में आप पुदीने की पत्तियों को पीस लें और उसके पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं 15 मिनट के बाद उसे ठंडे पानी से धो ले इससे आपके चेहरे को ठंडक मिलेगी और आपके मुहासे ठीक हो जाएंगे।
  • अगर आपके पेट में कीड़े हो गए हैं। और आपके पेट में दर्द करता है। तो आप पुदीने के रस में नींबू का रस मिलाएं और उसमें अदरक का रस भी मिलाएं इसे दिन में दो से तीन बार सेवन करें इससे आपके पेट के कीड़े निकल जाएंगे और आपको पेट दर्द में आराम मिलेगा।

पदीने के अद्भुुुुत फायदों के बारे में आपको पता चल ही गया होगा। हमें  स्वस्थ रहनेेे के लिए अधिक से अधिक पुदीने का शरबत पीना चाहिए और उसकी चटनी का सेवन करना चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post