आज के समय में पेट में गैस बनना बहुत ही साधारण है। आइए जान लेते हैं पेट में गैस किन कारणों से बनता है। और उसे ठीक करने के लिए क्या-क्या उपाय हैं।

How to get rid of Constipation

पेट में गैस बनने के कारण-

वैसे तो पेट में गैस बनने के कई कारण हो सकते हैं। आइए हम आपको पेट में गैस बनने के मुख्य कारणों के बारे में बताते हैं।

  1. अधिक मसालेदार तथा जंक फूड खाने से पेट में गैस बन सकती है।
  2. अधिक मात्रा में घी तेल तथा चिकनाई युक्त भोजन का सेवन करने से गैस बनने की संभावना बहुत अधिक रहती है।
  3. रात के समय में बहुत अधिक मात्रा में भोजन करने से भी गैस बनने का खतरा बढ़ जाता है।
  4. रात के समय बहुत अधिक देरी से खाना खाना तथा खाना खाने के तुरंत बाद सो जाने से भी पेट में गैस बन सकती है।
  5. अगर आप भोजन के साथ-साथ पानी भी पीते हैं। तो आपके पेट में गैस बनने की संभावना बहुत अधिक बढ़ जाती है। क्योंकि पानी खाने को पचाती नहीं है। उसे सड़ा लेती है। भोजन पेट में सड़ जाटा हैं। तो उसी से गैस बनना स्वाभाविक है।
  6. भोजन पकाने के लिए गलत बर्तनों का इस्तेमाल करना। जैसे-कि प्रेशर कुकर, एलुमिनियम, स्टील इत्यादि।
  7. रात को भोजन करने के पश्चात गलत तरीके से सोने से भी पेट में गैस बनने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
  8. अध-पके मीट,मछली का बहुत अधिक मात्रा में सेवन करना।
       9. अधिक समय तक खाली पेट रहने से गैस और एसिडिटी                  होने लगती है।

उपाय-----

  1. अधिक मात्रा में मसालेदार भोजन तथा जंक फूड का सेवन नहीं करना चाहिए।
  2. अधिक मात्रा में चिकनाई युक्त भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।
  3. रात के समय हमेशा हल्का भोजन करना चाहिए।
  4. भोजन में हमेशा सलाद और फल का सेवन करना चाहिए।
  5. रात के समय 6:00 से 7:00 के बीच में भोजन कर लेना चाहिए और भोजन करने के पश्चात शीघ्र नहीं सोना चाहिए। कम से कम एक घंटा आपको कहीं बाहर घूमना चाहिए ।
  6. खाने से एक घंटे पहले या फिर 1 घंटे बाद मे पानी पीना चाहिए खाने के साथ-साथ कभी भी पानी नहीं पीना चाहिए।
  7. अक्सर लोग खाना खाने के पश्चात गलत तरीके से सोते हैं। खाना खाने के पश्चात हमेशा बाएं तरफ होकर सोना चाहिए।
  8. मीट-मछली का सेवन अच्छी तरह से पका कर करनी चाहिए क्योंकि बिना पके मीट मछली को हमारा पेट अच्छे से पचा नहीं पाता है। इससे हमें एसिडिटी होने लगती है। और पेट में गैस बन जाता है।
  9. अधिक समय तक खाली पेट नहीं रहना चाहिए क्योंकि खाली पेट रहने के पश्चात अचानक से भारी मात्रा में भोजन करने से गैस बन जाता है।
  10. खाने में हल्की मात्रा में हमेशा अजवाइन प्रयोग करें इससे पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। और गैस से राहत मिलती है।
  11. बिना दूध वाली चाय में नींबू और काला नमक डालकर पीने से भी गैस में राहत मिलती है।
  12. अधिक मात्रा में अंग्रेजी दवाइयों का सेवन ना करें।
  13. हमेशा ताजे भोजन का सेवन करें और स्वच्छ जल ही पिए।
  14. फ्रीज में रखी हुई वस्तुओं का सेवन ना करें अधिक ठंडा पानी ना पीये।
  15. यदि आप चाहते हैं कि आपको गैस ना बने तो आप मल्टी ग्रेनाइट आटा का सेवन कर सकते हैं जिसमें जो गेहूं मक्का ज्वार रागी मेथी बाजरा चना सोया हरी मूंग की दाल मिली होती है इससे बनी रोटी का सेवन करने से आपको गैस नहीं बनेगी।
सुबह में जल्दी जगना चाहिए और जगने के पश्चात व्यायाम और योग करें इससे आपके शरीर में कोई बीमारी नहीं आएगी और आप तंदुरुस्त रहेंगे।
यदि आप योग करते हैं तो आप को गैस की समस्या कभी नहीं होगी
योग में आप कपाल भारती तथा अनुलोम विलोम कर सकते हैं

Post a Comment

Previous Post Next Post